आईपीएल क्या है (Indian Premier League)
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) एक टी 20 लीग है, जो की हर वर्ष हमारे देश में होता है और इस लीग में भारत सहित अन्य देशों के प्लेयर्स भी भाग लेते हैं. क्रिकेट के इस लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें भारतीय शहरों या राज्यों को रिप्रेजेंट करती हैं. इन टीमों के बीच मैच खेले जाते हैं और अंत में जो टीम विजय रहती है उस इनाम दिया जाता है.
बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंइिया) ने इंडियन प्रीमियर लीग को स्टार्ट करने की घोषणा साल 2007 में की थी और इस घोषणा के एक साल बाद ही इस लीग को शुरू कर दिया गया था.
बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंइिया) ने इंडियन प्रीमियर लीग को स्टार्ट करने की घोषणा साल 2007 में की थी और इस घोषणा के एक साल बाद 2008 में ही इस लीग को शुरू कर दिया गया था.
इस लीग की घोषणा करने के कुछ महीनों बाद इस लीग की टीमों की फ्रेंचाइजी को बेचा गया था. टीम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगी ऑक्शन में जिनके द्वारा अधिक बोली लगाई गई थी, उन लोगों को टीमों की फ्रेंचाइजी मिल गई थी. इस तरह से बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मोहाली और मुंबई टीमों को उनके मालिक मिले थे.
वैसे आईपीएल हर साल मई जून में होता है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से इसकी डेट आगे बढाई गई. इस साल मैच भारत में न होकर यूएई के तीन शहरों में हो रहा है. जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही है. हर बार आईपीएल का फाइनल मैच वीकेंड मतलब शनिवार या रविवार को होता था, इस बार ऐसा नहीं है. 53 दिन के इस टूर्नामेंट में 56 मैच होने है. 10 ऐसे दिन निश्चित है जिसमें दिन में 2 मैच होंगें. एक टीम में 24 सदस्य का चुनाव किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में मैच हो सके. कोरोना के कारन कितने बार भी टीम में प्लेयर को बदला जा सकेगा.
साल 2013 के लीग के दौरान मैच फिक्सिंग की गई थी जिसके कारण दो टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और ये टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स थी. इन टीमों के अलावा कई प्लेयर्स पर भी इस लीग में भाग लेने पर बैन लगाया गया था. हालांकि की बैन लगी टीमों ने साल 2018 के लीग में फिर से वापसी कर ली है.
साल 2013 में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया (पीडब्ल्यूआई) के मालिकों ने अपनी ये फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी. क्योंकि इस टीम के मालिकों द्वारा फ्रेंचाइजी लेने का शुल्क भुगतान नहीं किया गया था.
आईपीएल को शुरू करने के पीछे सबसे बड़ा हाथ ललित मोदी का ही था और ये आईपीएल के अध्यक्ष हुआ करते थे. लेकिन सट्टेबाजी और मनी लॉंडरिंग में शामिल होने के कारण मोदी को आईपीएल से निकाल दिया गया था और इस वक्त ये दूसरे देश में रह रहे हैं.
आईपीएल का जुनून केवल भारत तक सीमित नहीं है और इस लीग को अन्य देशों में भी देखा जाता है. एशिया, मध्य पूर्व, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, और अमेरिका में आईपीएल की व्यूवरशिप काफी का अधिक है.
आईपीएल की वजह से हमारे देश को कई फायदे भी हो रहे हैं, जैसे कि इसकी वजह से हमारे देश की इकॉनमी बढ़ रही है और अन्य देश से लोग इन खेलों को देखने के लिए भारत आ रहे हैं, जिससे की हमारे देश के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है.
हालांकि 2020 में कोरोना काल में ऐसा संभव नहीं हो पाएगा ।
इस लीग में इस वक्त कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन आठ टीमों को हमारे देश के कारोबारी और अभिनेताओँ द्वारा खरीदा गया है.
अर्श वर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें