यू तो हमारे समाज में रेप पर कई कानून व प्रावधान है । लेकिन क्या वह सब उस लड़की के दर्द के सामने काफी है ,
समाज में जो इज्जत उस लड़की की नहीं रहेगी क्या कोई कानून उसकी वह इज्जत वापिस दिला सकता है ?
जब एक लड़की के साथ ऐसा अमानवीय अपराध होता है , तब वह उस लड़की के लिए उसकी मृत्यु से भी ज्यादा भयानक होता है ।
समाज में लड़की की इज्जत तब से ही खतम हो जाती है , जब समाज के कुछ लोग उसको गलत निगाह से देखने लग जाते हैं ।
समाज में ना जाने क्यों यह अधिकार लोगो को मिल जाता है कि जब एक लड़की देर रात बाहर निकले तो वह उसके चरित्र पर सवाल उठाए ,
जब एक लड़की छोटे कपड़े पहने तो ये लोग उसकी चाल पर सवाल उठाए ।
किसी के चरित्र पर सवाल उठाने का हक़ इन लोगो को कौन देता है ?
लेकिन यह लोग उन लड़कों पर सवाल कभी नहीं उठाते की किसने हक़ दिया उन्हें , देर रात अकेली लड़की की इज्जत पर हाथ डालने का ।
लड़की से तो यह सवाल कर दिए जाते है कि क्यों तुमने छोटे कपडे पहने थे लेकिन , लड़कों से कोई यह नहीं पूछता की क्यों और किस हक़ से तुमने लड़की की इज्ज़त पर हाथ डाला ।
और ऐसे कई सवाल शुरू से अंत तक लड़की से की किए जाते है ,
रेप जैसी अमानवीय अपराध हो जाने के बाद भी यह लोग
सवाल उस लड़की से ही करते है कि , क्या ज़रूरत थी देर रात बाहर निकालने की !
लेकिन कभी लड़कों से यह नहीं कहा जाता की देर रात में तुम बाहर मत निकलो हमेशा लड़कियों को ही दबाया जाता है ।
और इन सब के बावजूद समाज में इज्जत लड़की की ही खराब मनी जाती है , उस बदचलन , चरित्रहीन , समझ लिया जाता है ।
ज़िन्दगी एक दो पहिया साईकिल जैसी है ,
जिसका एक पहिया ज़िन्दगी है और दूसरा इज्ज़त ,
और पैसा उन पैडलो जैसा ।
समाज में जीने के लिए पैसे से कहीं ज़्यादा ज़रूरी इज्ज़त होती है ।
ना तो पहिए के बगैर साईकिल चाल सकती है ,
और ना ही पैडल के बगैर ।
हमारे समझ को सख्त कानून के साथ - साथ एक बेहतर विचार वालो समाज की भी सख्त ज़रूरत है ।
हमे अपने घर में अपने बेटो - भाईयो को यह सीख बचपन से ही देनी होगी , के दूसरे घर की लड़कियों कि इज्ज़त कैसे करनी चाहिए ।
घर के बाद विद्यालयों में भी सिर्फ किताबी दुनिया के अलावा , समाज की भी विद्या देनी होगी ।
उनको यह समझना होगा कि समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर किस तरह से रहना चाहिए ,
और फिर ज़रूरत होगी कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करवाने की , व उन्हें और सख्त बनाने की ,
कानून को इतना सख्त करना पड़ेगा की एक व्यक्ति अपराध करने से पहले उससे होने वाले परिणाम के बारे में सोचे ।
वह किसी महिला पर घिनौनी निगाह डालने से पहले उसके अंजाम के बारे में सोचे ,
निश्चित तौर पर आज कल के दौर में महिलाओ पर बढ़ते अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए यह सब आवश्यक है ।