शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

आज़ादी के 73 वर्ष

आज़ादी के बीते 73 वर्ष के बाद एक नई सुबह एक नई आज़ादी 
आज देश को आज़ाद हुए 73 वर्ष पूरे हो गए है ।
आज़ादी के बीते इन 73 वर्षों में हमने बोहोत कुछ पाया व खोया है ,
कई सरकारें आयी व गई है , और इतने लंबे वक्त में देश में बोहोत कुछ बदला लेकिन श्री भीमराव अंबेडकर का संविधान आज भी अटल  है ।
ज़रूरत है तो संविधान में कुछ कठोर बदलाव की 
इतने लंबे वक्त के बाद कुछ लोगो ने  संविधान के अलग अलग मतलब निकाल लिए है , और जिसके द्वारा वह राष्ट्रीय की अखंडता और एकता में बाधा बनते है ,
ऐसे में ज़रूरत है के नियमो को और बेहतर व कठोर बनाने की ,
क्युकी 73 वर्षों के बाद भी आज भी चोरी हो रही है , मासूमों का खून आज भी हो रहा है , रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला महिलाओ से बलात्कार दिन बा दिन बढ़े ही है , 
क्यों ना आज एक आज़ादी इन लोगो को भी दिलाई जाए ,
क्यों ना उन महिलाओ को एक बार फिर आज़ादी दी जाए जहा वह अपनी मर्ज़ी से बिना किसी के डर से घर से बाहर किसी भी वक़्त कदम रख सके ,
उन बुज़ुर्ग वर्ग के लोगों को आज़ादी मिले जहा उनके साथ चोरी होने का डर उन्हें ना सताए ,
क्यों ना आज एक बार फिर नई मिसाल कायम कि जाए , जहा सब लोग खुशी , प्रेम व सम्मान से जीवन जिए , और जहा देश की तरक्की और समाज का कल्याण हो ।

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

THINGS GIRLS NEED TO KNOW!

  It is said that in today's modern age girls can walk shoulder to shoulder with boys. But is that exactly the case? Are girls in our co...